फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूत-प्रेत का साया बताकर ससुराल वालों पर युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी से शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भूसा मंडी निवासी परिजनों ने भूत-प्रेत का साया बताकर नईमुद्दीन की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। परिजनों ने सोमवार को एसएसपी और डीएम कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
सदर बाजार क्षेत्र के भूसा मंडी निवासी सकीना ने बताया कि उनके पुत्र नईमुद्दीन की शादी 2014 में हुई थी। वह पत्नी के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ट्यूबवेल पीर वाली गली में रहता था। दोनों के तीन बच्चे हैं। नईमुद्दीन की सास और साली भी साथ में रहते थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी, सास और साली आए दिन नईमुद्दीन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते थे। आरोपी नईमुद्दीन पर भूत-प्रेत का साया बताते थे। आरोपी उसकी हत्या करने की धमकी देते थे। नईमुद्दीन भी कई बार अपनी हत्या किए जाने की आशंका परिजनों के सामने जता चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 जनवरी की सुबह सास मन्नो ने फोन करके उन्हें नईमुद्दीन की मौत की सूचना दी। वह अपने पुत्र फुरकान के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि नईमुद्दीन की नाक से खून बह रहा था और गर्दन टूटी हुई थी। आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो नईमु्द्दीन के ससुराल वालों ने हत्या की धमकी दी। विरोध के बावजूद नईमुद्दीन का शव दफना दिया। उन्होंने मामले की शिकायत ब्रह्मपुरी पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें