फायरिंग करने के मामले में हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआई विनीत कुमार की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें गोपाल काली निवासी डी ब्लॉक गंगानगर के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट व लापरवाही जिससे दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है कि धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि गोपाल काली द्वारा दीपावली की शाम ही अपने आवास के बाहर दो नाली बन्दूक से फायरिंग की गई। जल्द ही शस्त्र को थाने में जमा करा दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/