हस्तिनापुर क्षेत्र में बारहसिंघा के शिकार का मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो वायरल किए गए हैं। वन अधिकारी इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
मनोनीत पार्षद सुनील कुमार ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया है कि जांच करा ली जाए। फोटो सही है। इन फोटो में ईख के खेत में एक बारहसिंघा को जाल में फंसाया गया है। फोटो में कई लोग स्पष्ट नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हस्तिनापुर सेंक्चुरी क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी और कुंडा में यह काम हो रहा है और फोटो में जो लोग दिख रहे हैं वह भी लुकाधड़ी के हैं। वे रोज जाल लगाकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो फुटेज भी जारी की गई है। जाल में फंसे बाहरसिंघा को निकालकर वहीं खेत में ये लोग इसका कटान करते दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में फारेस्ट रेंजर इंकार कर रहे हैं।