रोहटा। गांव डूंगर में मारपीट में घायल नरेश। संवाद
रोहटा। डूंगर गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नरेश पुत्र महेंद्र गांव का निवासी है। हमलावरों ने पीड़ित को घेरकर हमला किया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
घटना के अनुसार, नरेश अपनी बाइक पर किसी काम से गांव में गया था। लौटते समय रामवीर की चक्की के पास तीन युवक बाइक पर खड़े थे। रास्ता मांगने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने नरेश पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने मेडिकल परीक्षण कराकर तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।