फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हटाने के विवाद में तमंचे से फायर कर दंपती को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ऊंचा गांव में रास्ते में खड़ी बाइक हटाने के विवाद में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से रामपाल और उसकी पत्नी सुदेश घायल हो गई। घायल के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ऊंचा गांव निवासी सुंदर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के रितिक ने अपनी बाइक उसके चचेरे भाई रामपाल के मकान के आगे खड़ी कर दी।
रामपाल के बेटे अंकित ने मकान के आगे से बाइक हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। रितिक देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद रितिक अपने साथी गौरव के साथ वहां पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली के छर्रे रामपाल के सिर और सुदेश के कंधे में लगे जिससे दोनों घायल हो गए।
आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने रितिक और गौरव निवासी ऊंचा गांव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें