फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक इमरान मसूद बोले- एक वर्ग का किया जा रहा उत्पीड़न, विपक्षियों पर साधा निशाना

Fri, 08 May 2020 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व विधायक इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने जारी किए बयान में कहा कि एक वर्ग को टारगेट कर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सपा, बसपा व रालोद नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने एसएसपी से सिर्फ देवबंद की घटना का जिक्र किया। शहर, गंगोह और पूरे जिले में हो रहे एक वर्ग के उत्पीड़न के मामले को नहीं उठाया। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि रमजान माह में पुलिस द्वारा एक वर्ग का पूरा उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसका उदाहरण देवबंद ओर महानगर के मोहल्ला झोटेवाला की घटना है। यह वर्ग लॉकडाउन में पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपीः लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमला, सभासद समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब कमजोर लोगों को अपना नेता चुनने का परिणाम है। वह किसी भी सूरत में लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस संबंध में पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी कर रहे हैं, जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें