फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी की मां के निधन पर इमरान मसूद ने जताया दुख, मोहम्मद सिराज के चयन पर उठाए सवाल

Sat, 21 Nov 2026 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मोहम्मद सिराज को भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम में चयन प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर भी दुख जताया।
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारतीय टेस्ट टीम में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिलने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सिराज के चयन से बाहर होने के बाद उनके साथ भेदभाव के आरोपों पर मसूद ने कहा कि भारतीय टीम में खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। यदि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसके चयन में इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि वह कहां से आता है।

विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर हो खिलाड़ियों का चयन
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मोहम्मद शमी, सरफराज और कई अन्य खिलाड़ी भी हैं। टीम में चयन का आधार खिलाड़ी का प्रदर्शन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है तो उसकी पृष्ठभूमि या वह कहां से आता है, यह चयन में बाधा नहीं बनना चाहिए।
 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। इसी संदर्भ में मसूद ने अपनी बात रखते हुए निष्पक्ष चयन की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना था कि भारतीय टीम में जगह पाने के लिए खिलाड़ी के प्रदर्शन को ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  सहारनपुर पहुंचे ओवैसी: सांसद चंद्रशेखर आजाद भी रहे साथ; डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे दोनों नेता

योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर भी इमरान मसूद ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। मां का होना और उनका साथ मिलना जीवन में सुरक्षा कवच की तरह होता है। यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है।

मसूद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ भाग्यशाली रहे कि उन्हें लंबे समय तक अपनी मां का साथ मिला। इसके साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मां को बहुत कम उम्र में खो दिया था। इस वजह से वह मां के साथ और उसके महत्व को गहराई से महसूस करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें