पालिका ईओ अमिता वरूण सफाई नायकों को साफ सफाई के लिये दिशा निर्देश देतीं हुईं।
- फोटो : SARDANA
सरधना। नगर में भी कोरोना से बचाव के लिए पालिका द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को कोरोना वायरस समेत संचारी रोग के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क होने की बात कर रहा है।
पालिका ईओ अमिता वरुण ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को सफाई नायकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने संचारी रोग, वायरल बुखार, कोरोना वायरस के मद्देनजर नगर में सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नगर को स्वच्छ बनाए रखने में लोगों से सहयोग की अपील करने को कहा। ईओ ने कहा कि यदि सफाई में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने सफाई नायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी का कहना है कि नगर में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।