फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता बच्ची को पुलिस ने बरामद किया

विज्ञापन
गांव भैंसा से लापता बच्ची बरामद होने पर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। गांव भैंसा से पांच दिन पूर्व लापता बच्ची को पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से शुक्रवार को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दी। गांव भैंसा निवासी संजय वाल्मीकि की 11 वर्षीय बेटी अंजलि पांच दिन पहले घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। परिजनों को बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका थी। बृहस्पतिवार को बच्ची के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया था तथा बच्ची की तलाश में पुलिस ने खेतों में घंटों कांबिग की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी कर रहे थे। टीम ने पांच दिन बाद चाईल्ड हेल्पलाइन एवं बाल कल्याण समिति के माध्यम से लापता बच्ची अंजलि को सकुशल बरामद कर माता पिता को जानकारी दी। थाना प्रभारी पीड़ित परिवार के सदस्यों को साथ लेकर मेरठ पहुंचे और लापता बच्ची से मिलवाया। पुलिस ने लापता बच्ची को कोर्ट में पेश करने के बाद थाने लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची ने बताया है कि वह पैदल मेरठ चली गई थी। जहां वह पांच दिन पहले रात के समय चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को मिल गई थी। आज बच्ची के बताने पर मेरठ में रह रही बच्ची की बुआ को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें