हनी ट्रैप में फौजियों को फंसाने वाली युवती समेत दो आरोपी बुधवार को जेल भेज दिए गए। पूछताछ में युवती ने कई बातें बताईं, लेकिन अभी कई फौजियों के राज उसके पांच मोबाइल फोन में छुपे हैं। युवती ने कई फर्जी आईडी से फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखे थे। पुलिस ने युवती के मोबाइल की सीडीआर की जांच के साथ ही इन फर्जी आईडी और खातों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है।