फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इम्पीरियल क्लब ने 8 विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार को इम्पीरियल क्लब और मेरठ सेवियर के बीच मैच हुआ। इसमें इम्पीरियल क्लब ने 8 विकेट से मैच जीता। टॉस जीतकर इम्पीरियल के कप्तान फारून ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
मेरठ सेवियर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज बोस ने 29 गेंद में 22 रन और अब्दुल ने 10 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में इम्पीरियल क्लब की ओर से मुकुल ने चार ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट और फारुख ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इम्पीरियल क्लब की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर 8 विकेट से जीत प्राप्त की। इम्पीरियल क्लब की तरफ से शागिल ने नाबाद 26 रन और सर्वेश ने 12 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ सेवियर की तरफ से आदिल और मोहित ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मुकुल को चुना गया। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें