फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अभेद्य किलेबंदी, मोहिउद्दीनपुर में बनेंगेे तीन हेलिपैड

विज्ञापन
संदीप,,,, पीएम मोदी के मेरठ आगमन पर मोहिउददीनपुर में जनसभा पर पंडाल लगाते कर्मचारी2 - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मोहिउद्दीनपुर में हैलीपेड बनाया जाएगा। इसके साथ ही पीएम की अभेद्य सु़रक्षा का ब्लू प्रिंट भी तैयार किया जा रहा है। आसपास के जिलों से फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर मांगी गई है। रैपिड और मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए तीन दिन पूर्व एसपीजी की टीम पहुंचेगी। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी, एडीजी भानु भास्कर, डीएम डॉ. वीके सिंह, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडेय ने मेरठ साउथ स्टेशन, मोहिउद्दीनपुर का निरीक्षण किया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए गए। पूरी सुरक्षा की मानीटरिंग एसएसपी अविनाश पांडेय कर रहे हैं। मेट्रो और रैपिड के भीतर सुरक्षा के साथ मोहिउद्दीनपुर में न्यू टाउनशिप वाली जगह पर प्रस्तावित जनसभा पर पंडाल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंच से कुछ दूरी पर तीन हैलीपेड बनाए जाएंगे। मोहिउद्दीनपुर में समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग और हैलीपेड को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिन एसपी, डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल की डयूटी लगेगी, उनकी सूची तैयार हो रही है।


मेट्रो और रैपिड के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से भी मिलेंगे। बच्चों के साथ प्रधानमंत्री सफर करेंगे। कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें