ग्रामीणों और छात्रों को मिली राहत
नाले का निर्माण शुरू होने से स्कूल के बाहर जलभराव की समस्या समाप्त हो गई है। इससे न सिर्फ छात्रों बल्कि ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने बताया कि खबर प्रकाशित होते ही कार्रवाई शुरू हो गई और अब बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल नहीं आना पड़ेगा।
बीडीओ का बयान
खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई की गई। पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और छात्रों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।