फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों और मरीजों का शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों और मरीजों का शुरू हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

मवाना/परीक्षितगढ़। कोरोना से बचाव के लिए बृहस्पतिवार से बुजुर्ग (60 वर्ष से ऊपर) और बीमार व्यक्तियों (45 से 59 वर्ष) को वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ। इस दौरान बहुत से लोग टीका लगवाने को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे। कई लोगों ने भरोसे के साथ टीका लगवाया।
मवाना सीएचसी और कमल हॉस्पिटल में 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी के कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव कुमार ने बताया कि 45 साल से ऊपर के 79 लोगों को निशुल्क टीका लगाया गया। कमल हास्पिटल के संचालक भूपेंद्र त्यागी ने बताया कि अस्पताल में निर्धारित दर 250 रुपये में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए पंजीकरण कराएं। वहीं परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर वाले 40 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। इन्हें दूसरा टीका 28 दिन बाद लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला सीएचसी सीएचसी के नोडल अधिकारी डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि 60 साल से ऊपर के 160 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार को 200 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि टीकाकरण के दौरान कुछ लोग असमंजस की स्थिति में रहे। कुछ में उत्साह नजर आया। कस्बे के उर्मिला नर्सिंग होम में भी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को टीका लगाया गया। वहीं सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि केन्द्र पर कोराना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। फोन पर कई बार सूचना देने के बाद भी 49 लोग ही टीका लगवाने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें