फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे इमाम से बदसलूकी, दर्जन भर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

Mon, 15 Jul 2019 01:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सरधना की एक मस्जिद से बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार इमाम से कुछ युवकों ने सरेराह बदसलूकी की। दबंगों ने इमाम के साथ मारपीट की और साथ ही एक धार्मिक नारा लगाने के लिए मजबूर किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के जौला निवासी इमाम इमलाकुर्ररहमान मेरठ के सरधना की एक मस्जिद में बच्चों को तालीम देते हैं। रविवार को भी वह बच्चों को पढ़ाकर बाइक से अपने गांव जौला थाना बुढ़ाना क्षेत्र में लौट रहे थे। यहां मेरठ करनाल मार्ग पर उन्हें कुछ दबंग युवकों ने रोक लिया। 

विज्ञापन

बकौल इमाम दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी करते हुए एक नारा लगाने के लिए मजबूर किया। इमाम के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें युवकों के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने इमाम की तहरीर पर दस-बारह अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें