फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी इनपुट से यूपी में अलर्ट, शासन से दिए गए सभी पुलिस कप्तानों को कड़े निर्देश

Mon, 15 Jul 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर आतंकी इनपुट के अलावा वर्तमान माहौल पर भी गंभीरता बरती जा रही है। शासन से निर्देश मिलने पर पश्चिम के सभी जिलों में स्थानीय माहौल पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


झारखंड में भीड़ हिंसा की घटना के बाद एक वर्ग द्वारा जहां लगातार विरोध प्रदर्शन कर ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की गई। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बिना अनुमति के मीटिंग कर जुलूस निकाले गए। पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग को माहौल भांपना चुनौती बना। बीती 30 जून को शहर में युवा सेवा समिति के बैनर तले बिना बिना अनुमति फैज-ए-आम कॉलेज में भारी भीड़ द्वारा पहले तो मीटिंग की गई उसके बाद जबरन जुलूस निकाला गया। भीड़ की संख्या भांपने में पुलिस-प्रशासन के अलावा खुफिया विभाग की भी चूक रही। शहर के माहौल को नहीं भांप सके। कुछ अराजक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे। हालात संभालने के लिए पुलिस फोर्स को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने समिति के अध्यक्ष बदर अली समेत 69 बवालियों को जेल भेजा।

इस बवाल के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। शासन ने एसएसपी नितिन तिवारी और आईजी रामकुमार को हटाकर एसएसपी अजय साहनी और आईजी आलोक सिंह की तैनाती की। उसके बाद पल्लवपुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना के बाद एक वर्ग के  कुछ लोगों के आक्रोश का इनपुट मिला तो शहर के संवेदनशील माने जाने वाले हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर और एल ब्लॉक पर फोर्स तैनात करनी पड़ी। एक तरफ जहां फोर्स के माध्यम से चेकिंग अभियान शुरू कर प्रत्येक सीओ और थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खुफिया विभाग और पुलिस-प्रशासन माहौल को लेकर पैनी नजर रखे है। सोशल मीडिया लैब, एसटीएफ और जांच एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। मिश्रित आबादी और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विशेष चेकिंग हुई
सीओ संजीव देशवाल, एसओ सदर बाजार ने रविवार को भैसाली अड्डे पर रोडवेज बसों में चेकिंग की। उसके बाद बेगमपुल, रुड़की रोड पर भी रोडवेज बसों में बैग और अन्य सामानों की चेकिंग की। महिला पुलिस ने महिलाओं को भी सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। पुलिस अफसरों ने ट्रेनों की चेकिंग को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें