फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द/सरूरपुर/किठौर। कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा गांव के ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। उधर, किठौर-हापुड़ मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

गांव कुम्हेड़ा जिला गाजियाबाद निवासी शमशाद पुत्र अली मोहम्मद (30) पड़ोसी युवक आरिफ के साथ किसी काम से जानी क्षेत्र के एक गांव में बाइक से आया था। कांवड़ मार्ग पर गांव नंगला कुंभा के सामने ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शमशाद और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शमशाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी अज्ञात चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों और वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। दुर्घटना की रिपोर्ट अली मोहम्मद ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जानी थाने में दर्ज कराई है। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट कर ली है। राहगीरों के अनुसार यदि चालक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद युवक की जान बच जाती।
किठौर-हापुड़ रोड पर हुआ हादसा
किठौर। पुलिस ने बताया की किठौर थाना क्षेत्र के बहरोड़ा गांव निवासी फैसल, अशरफ और साबिर अपाचे बाइक पर सवार होकर हापुड़ की तरफ जा रहे थे। आईएम पब्लिक स्कूल के पास हापुड़ की तरफ से आई बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार हापुड़ क्षेत्र के जडौड़ा सिहानी हाफिजपुर निवासी कासिम पुत्र जमील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई वसीम घायल हो गया। वसीम ने बताया कि वह शादी के कार्ड बांटने राधना जा रहे थे। वहीं हादसे में अपाचे सवार तीनों युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया की घायलों को मेरठ स्थित अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बालक को कुचला
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पांचली बुजुर्ग संपर्क मार्ग पर नन्हे का बेटा जैद (12) शुक्रवार को घर से किसी काम से साइकिल लेकर कस्बे में जा रहा था। रास्ते में सामने से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे जैद ट्रैक्टर के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सरधना के अस्पताल में पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जैद को मृत घोषित कर दिया। जैद की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। परिजनों ने गांव लेकर उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें