फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को एनसीआर के जिलों में खपाने थे मुंगेर ब्रांड के हथियार, अनोखे तरीके से तलाशते थे खरीदार

Fri, 07 Feb 2020 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
16 हजार में पिस्टल खरीद और 25 में बिक्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में एसओजी और खेकड़ा पुलिस ने बड़ागांव चौकी चौराहे से हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने छह पिस्टल, छह तमंचे, 16 मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। ये हथियार मध्य प्रदेश के इंदौर से एनसीआर में खपाने के लिए मंगाए गए थे। दोनों तस्कर बुलंदशहर के रहने वाले हैं। खेकड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के बदमाश प्रशांत उर्फ मोनू और अर्जुन उर्फ सुक्का मुंगेर ब्रांड के हथियार एनसीआर के जिलों में खपाने के लिए लाए थे। इससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। इन बदमाशों ने इससे पहले भी वेस्ट में असलहा के सप्लाई की है। किसे-किसे असलहा बेचा गया, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
 
Trending Videos

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि प्रशांत आईटीआई का छात्र है, जबकि अर्जुन 12वीं पास है। दोनों तस्करों ने बताया कि ये हथियार गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कपिल से गाजियाबाद के लोनी और बंथला में खरीदे थे। इन हथियारों पर बिहार के मुंगेर ब्रांड की मुहर लगी है। इनका मकसद इन हथियारों को एनसीआर के जिलों में खपाना था।

बुलंदशहर और गाजियाबाद में कई लोगों से बात हो चुकी थी, बस डिलीवरी होने बाकी थी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इनके गिरोह से जुड़े अन्य हथियार तस्करों के बारे में भी पता किया जा रहा है। जिस तस्कर से ये हथियार खरीदे गए, वह इंदौर से एनसीआर में खपाने के लिए लाया था। उसकी भी कुंडली खंगाली जा रही है। खेकड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गांवों में घूमकर तलाशते थे खरीदार
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों सप्लायर बाइक पर गांवों में घूमकर खरीदार तलाशते थे। अब तक दो बार इंदौर के तस्कर से सप्लाई ले चुके थे। अपने साथ में इन दोनों ने कुछ और लोगों को खरीदार तलाशने के काम में लगा रखा था। इनका पूरा गिरोह है। प्रत्येक जिले के कई अपराधी दोनों के संपर्क में हैं। एसओजी और पुलिस टीम दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है। 

16 हजार में पिस्टल खरीद और 25 में बिक्री
एसपी ने बताया कि इंदौर के तस्कर से ये लोग बिहार के मुंगेर ब्रांड की पिस्टल को 16 हजार में खरीदते थे और 25 हजार रुपये तक में बेचते थे। इसके अलावा तमंचा ढाई हजार में खरीदकर तीन हजार रुपये में बेचते थे। एसओजी इंचार्ज संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ यह कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें