फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 06 Nov 2019 05:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में एसओजी टीम के नेतृत्व में पुलिस ने रम्मनवाला में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 बने और अधूरे तमंचे तथा बंदूक के अलावा अवैध हथियार बनाने के औजार भी पुलिस ने मौके से बरामद किए।
विज्ञापन


एसओजी बिजनौर टीम के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, मीर हसन, रोहित शर्मा, पवन कुमार, नजीबाबाद के एसआई कुमरेश त्यागी, मुकेश कुमार, रामवीर शर्मा, जुगेंद्र सिंह तेवतिया के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार देर रात रम्मनवाला क्षेत्र में सुनसान इलाके में बने एक मकान पर दबिश दी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध हथियार बना रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। मौके से 312 बोर का तमंचा, कई अधबने तमंचे व बंदूक सहित करीब 22 हथियार बरामद किए। बताया जाता है कि आरोपी काफी समय से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे।

थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गांव मनोहरवाला निवासी विशाल पुत्र नरेंद्र, गांव अलावलपुर नैनू निवासी नरेश पुत्र पदम सिंह शामिल हैं। रेलवे कॉलोनी नगीना निवासी फारूख पुत्र वकील मौके से फरार हो गया। आरोपी फारूख को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें