छावनी में होगा सौंदर्यीकरण
पर्यटन विभाग ने छावनी क्षेत्र में 1857 की क्रांति से जुड़े 22 स्थानों का सौंदर्यीकरण कराने का प्रपोजल तैयार किया है। इसे हैरिटेज वॉक का नाम दिया गया है। जहां क्रांति से जुड़े शिलालेख लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत शहीद स्मारक से की जाएगी।
लगभग दो किलोमीटर पर एक स्थान पर हट, बेंच आदि लगाकर सुंदर स्थान तैयार किया जाएगा। ताकि कोई भी व्यक्ति छावनी क्षेत्र में उन सभी 22 स्थानों को देख सके जो 1857 की क्रांति से जुड़े हैं। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि अभी सरकार से धन स्वीकृत नहीं हुआ है।
टूूरिज्म बढ़ाने को खोले जा रहे होटल
पर्यटन विभाग की मानें तो सरकार की योजना के तहत पश्चिम में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हाईवे किनारे होटल कॉटेज आदि बनाए जा रहे हैं। मेरठ से देहरादून हाईवे पर टूूरिज्म यूनिटों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देवराना के पास नमस्ते मिड सहित 17 स्थानों पर प्रोजेक्ट लगभग पूरे हो चुके हैं। बताया गया है कि सरकार ने प्रोजेक्ट लगाने वालों को सब्सिडी का तोहफा दिया है।
जिला योजना में भी रखे हैं प्रस्ताव
महाभारत सर्किट के कुछ स्थानों पर कार्य करने के लिए जिला योजना में पर्यटन विभाग ने कुछ प्रस्ताव रखे हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। भोला की झाल पर शीघ्र ही टायलेट बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने की देरी है।
विधानसभा में विकसित होगा पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन संवर्धन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पर्यटन स्थल को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग ने सभी विधायकों से ऐसे स्थलों की सूची मांग ली है। जिसका प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
अभी कोई काम नहीं
महाभारत सर्किट पर अभी कोई काम नहीं है। क्योंकि एतिहासिक स्थलों पर काम करने से पहले पुरातत्व विभाग से एनओसी लेनी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारत सर्किट के एतिहासिक स्थलों को विकसित करने के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। अब 1857 की क्रांति से जुड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा। -अंजू चौधरी, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी