फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट्रल मार्केट की अवैध दुकानों पर मंडराया कार्रवाई का खतरा

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में अवैध काम्पलैक्स के ध्वस्तीकरण के बाद हटाए गए मलवे के बाद मैदान में तब्दील ज
विज्ञापन
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में घोषित अवैध दुकानों पर न्यायालय के आदेश की तलवार लटकती नजर आ रही है। कार्रवाई की आशंका से घबराए दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया है। वहीं, आवास विकास परिषद के अधिकारी न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी सेंट्रल मार्केट में स्थित एक अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शास्त्रीनगर क्षेत्र की बड़ी संख्या में दुकानों को अवैध घोषित किया जा चुका है। ये दुकानें आवासीय भूखंडों पर नियमों को दरकिनार कर बनाई गई हैं। अवैध निर्माणों पर समय रहते कार्रवाई न होने पर न्यायालय ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई थी। न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
न्यायालय की सख्ती के बाद न सिर्फ अधिकारियों बल्कि व्यापारियों के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। बीते तीन दिनों से व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर से सारा सामान समेटने में लगे हुए हैं। राहत की उम्मीद में व्यापारी एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर से मिले, जहां पूर्व की भांति उन्हें आश्वासन तो मिला, लेकिन ठोस समाधान की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

कारोबार हो रहा प्रभावित
न्यायालय के आदेशों के चलते सेंट्रल मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही भी काफी घट गई है। कारोबार दिन-प्रतिदिन सिमटता जा रहा है। स्थिति का असर उनके परिवारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता और तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें