फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उड़े पत्नी के होश

Wed, 23 May 2018 12:00 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक महिला अपने मायके गई तो उसके पति ने पीछे ऐसे गुल खिलाए कि हर कोई जानकर हैरान रह गया। यही नहीं उसकी पत्नी थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित महिला कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते शनिवार को एक महिला अपने मायके से ससुराल लौटी थी। जहां उसने अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और हंगामा कर दिया। हालांकि इसके बाद पति ने महिला की गैस सिलेंडर के पाइप से खूब पिटाई की। इसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई और पुलिस को शिकायत पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां ईदगाह मोहल्ले में भाभी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। वहीं शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पढ़ें : पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उड़े होश, थाने में दिया तलाक

विज्ञापन

फाइल फोटो
झंकार गली बागपत निवासी आस मोहम्मद ने 12 साल पहले अपनी बेटी सायरा का निकाह मोहल्ला ईदगाह निवासी शकील के साथ किया। अब महिला के चार बच्चे हैं। निकाह के बाद कई साल तक सब कुछ ठीक चला। आरोप है कि दो साल से उसके पति का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को महिला मायके से ससुराल पहुंची तो उसने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला की पिटाई कर दी और तब तक पिटाई करता रहा, जब तक महिला बेहोश नहीं हो गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला के मायके वाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में महिला ने अपने ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें