फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत से हाइवे पर चल रहा था अवैध तेल का खेल, जमीन में दबे टैंक से बिक्री, बचाव में आए भाजपा नेता

Sat, 24 Oct 2020 11:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मिनी पेट्रोल पंप पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे टैंक को जमीन में दबाकर तेल की अवैध बिक्री का खेल चल रहा था। आपूर्ति विभाग से न तो भंडारण की अनुमति ली गई और न ही बिक्री के प्रमाण पत्र दिखाए गए। छापा लगते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और तेल बिक्री को वैध बताया। सवाल है कि तेल के इस खेल में कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन


मिनी पंप पर तेल की बिक्री का वीडियो वायरल होने से अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों के पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ और दिल्ली तक रसूख रखने वाले भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए और पंप संचालक का समर्थन करने लगे। भाजपा नेता ने कहा कि इंडस्ट्रियल ऑयल वैध तरीके से बेचा जा रहा है। किसी ने गलत शिकायत की है।

अधिकारियों का कहना था कि जांच से ही स्पष्ट होगा कि तेल कौन सा है, लेकिन भंडारण की अनुमति भी नहीं ली गई है। सवाल है कि हाइवे किनारे जमीन में 20 हजार लीटर तेल का टैंक गाड़ दिया गया और पुलिस व आपूर्ति विभाग को भनक क्यों नहीं लगी। यह खेल करीब छह माह से खेला जा रहा था। जांच हुई मिलावट के खेल में कई बड़े नाम खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने अधिकारियों से कहा कि ठीक नहीं कर रहे
कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता ने अधिकारियों से कहा कि वह ठीक नहीं कर रहे हैं। धमकी भरे लहजे में अधिकारियों से बात की गई। दबाव देते हुए कहा कि वैध तरीके से काम किया जा रहा है। कुछ देर बाद मीडियाकर्मी पहुंचने शुरू हुए तो भाजपा नेता मौके से चला गया और पंप संचालक ही रहा गया। 

वीडियो में डीजल और मौके पर उलझा मामला
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है कि वायरल वीडियो से ऐसा लग रहा है कि डीजल हो सकता है। लेकिन मौके पर  करीब 100 लीटर तेल मिला है। इसके इंडस्ट्रियल ऑयल या मिश्रित डीजल होने का अनुमान है। तेल की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। आगरा या मोदीनगर में तेल की जांच कराई जाएगी।

ये था वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में कुछ लोगों को तेल दिया जा रहा है। आसपास कई ड्रम भी नजर आ रहे हैं। तेल लेने के बाद लोग चलते जाते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें