फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दो मौतों  के बाद बंद हुई अवैध फैक्टरी,बॉयलर फटने से हुआ था हादसा

Sat, 28 Sep 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर के जगन्नाथपुरी में बुधवार दोपहर बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत के बाद पुलिस ने फैक्टरी को बंद करा दिया है। फैक्टरी मालिक के एक बेटे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है फैक्टरी को किसी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। फैक्टरी में दूसरी बार बॉयलर फटने की घटना हुई है। दिसंबर 2015 में भी बॉयलर फटने से शाहरुख निवासी उन्नाव की मौत हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मकबरा डिग्गी निवासी मो. फाहिद पुत्र छंगे की फैक्टरी में एल्युमिनियम गलाकर चाबियां और दुपहिया वाहनों के लॉक बनाए जाते थे। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे फैक्टरी में कारीगर दीपक निवासी लिसाड़ी गांव और रमेश (45) पुत्र राजाराम ग्राम बीरी आदिपुर थाना असंदनगर जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को रमेश के परिजन मेरठ पहुंचे। पुलिस शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। 

एसओ टीपीनगर दिनेश चंद्र का कहना है फैक्टरी मालिक फाईद के खिलाफ एक मुकदमा दीपक के भाई ने दर्ज कराया था। जबकि गुरूवार को दूसरा मुकदमा पूर्ति विभाग ने दर्ज कराया। मामले में जांच चल रही है। एसओ ने बताया कि फैक्टरी मालिक के दो बेटे फैसल और अज्जू भी झुलस गए थे।  दिल्ली में उपचार चल रहा है। फैक्टरी पर ताला लगा दिया है। कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें