फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी को घेरने के लिए किसानों ने किया कूच, मचा हड़कंप, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Fri, 18 Oct 2019 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
किसानों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सढ़ौली करीम से किसानों का काफिला टैक्टर-ट्रॉली लेकर नानौता के लिए 11 बजे कूच कर गया। पुलिस अधिकारियों को इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। ये सभी किसान मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए जा रहे थे। वहीं पुलिस ने इन्हें बीच में ही रोक लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन


बड़ी तादाद में किसानों के कूच करने से सड़क मार्ग पूरी तरह से जाम लग गया। दोनों ओर कई घंटे से लगे लंबे जाम की वजह से आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिलहाल मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर जाने को सैकड़ों किसान डटे हुए हैं। पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर रोकने के प्रयास में लगी हुई है। किसानों और पुलिस के बीच वार्ता का दौर चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले सहारनपुर में सीएम योगी की जनसभा आज, भाजपा नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगोह उप चुनाव को लेकर नानौता के राजकीय इंटर कॉलेज में साढ़े तीन बजे शुक्रवार को चुनावी जनसभा होनी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें