फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त, कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव चेतावाला में राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र की सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को मंगलवार को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में अभियान पूरा कराया गया।
विज्ञापन


राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र के प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रक्षेत्र की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। इसकी शिकायत पिछले कई दिनों से की जा रही थी। ग्रामीणों ने भी चेतन और ऋषिकेश पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायतों के आधार पर नायब तहसीलदार सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटवाया। कार्रवाई के दौरान वहां बनी झोपड़ियों में रह रहे दो परिवारों को स्वयं हटने के लिए दो दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। वहीं कई ग्रामीणों का कहना था कि संबंधित परिवारों के गांव में पहले से पक्के मकान हैं, इसके बावजूद उन्होंने सरकारी भूमि पर झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें