फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिल्डिंग पर हटी सील फिर लगायी 

Wed, 26 Apr 2017 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पर्दे की आड़ में बनाई जा रही अवैध बिल्डिंग को एमडीए ने सील किया और सील कब हटा दी, किसी को पता ही नहीं चला। देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग बनकर खड़ी हो गई। अब इस बिल्डिंग में फिनिशिंग का फाइनल टच दिया जा रहा था। अमर उजाला ने सोमवार को इस मामले में खबर प्रकाशित किया, जिस पर मंडलायुक्त के सख्त आदेश पर एमडीए ने दोबारा से इस अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया। 
विज्ञापन

बेगमपुल से हापुड़ स्टैंड की तरफ जाने वाली रोड पर सोतीगंज मोड़ के पास एक अवैध मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। दीपक कामरा इस निर्माण को करा रहे हैं। इस अवैध निर्माण पर पहले सील लगी और फिर सांठगांठ से हटा दी गई। अमर उजाला ने यह मामला कई माह पहले ‘पर्दा हटा तो निकला अवैध निर्माण’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गुपचुप सील हटने के बाद सोमवार को अमर उजाला ने फिर से इस मामले में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने संज्ञान लेते हुए एमडीए को बड़े अवैध निर्माणों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश दिये। जिस पर मंगलवार को एमडीए की टीम ने क्षेत्रीय अवर अभियंता अमित तोमर व कुमदेश शर्मा के नेतृत्व में इस अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें