पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के अलावा सामान और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस की छापे की कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जिस पर पुलिस बल बुलवाया गया।
शहर कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं।
रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर पहुंचकर तमंचा फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/