फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईख के खेत में खींचा और कर डाला रेप, विरोध किया तो दे गए ये वॉर्निंग

Wed, 25 Jan 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार दोपहर को खेत में चारा लेने गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत में चारा काट रही थी। इस बीच गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और उसे ईख के खेत में खींच लिया। जहां तीनों युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव में जाकर बताया तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। महिला ने बताया कि एक युवक बार-बार उसे जान से मारने के लिए कह रहा था। लेकिन वह जान बचाने की गुहार लगाती रही। बाद में आरोपी जंगल के रास्ते से भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन आरोपी युवकों के घर पहुंचे तो आरोपी फरार मिले। इसके बाद वे सरधना थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने में पहले तो पुलिस मामले को दबाने में लग गई, बाद में पुलिस ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं महिला पुलिस की जगह थाने में तैनात दरोगा ही पीड़िता से घटना के बारे में पूछता रहा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव के तीन युवकों पर महिला ने लगाया आरोप, जान से मारने की दी धमकी
सरधना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें