फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 30 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित करेगा आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 नवंबर को सीसीएसयू के सभागार में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आईआईए की ओर से 20 नवंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह होगा। इसमें 30 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह ऐसी महिलाएं होंगी, जिन्होंने उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो। आईआईए मेरठ चैप्टर के चेयरमैन अंकित सिंघल ने बताया कि क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
आयोजन की विभिन्न तैयारियों की समीक्षा और अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत यह समारोह कराया जा रहा है। आईआईए महिला विंग की अध्यक्ष प्राची प्रेमी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। महिलाएं अपना या किसी भी योग्य महिला का रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकनों की समीक्षा के लिए चयन समिति गठित की जा रही है। यह कमेटी प्रत्येक श्रेणी के योग्य प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करेगी। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन भी किया जा रहा है। विंग से जुड़ी सृष्टि ने बताया कि चयन प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया गया है। कार्यक्रम में आईआईए से तनुज गुप्ता और राजीव अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें