फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महाआरती स्थल कर आईजी पीएसी ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
गंगा घाट पर आईजी पीएसी मुरादाबाद सीओ किठौर के साथ निरीक्षण करते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गंगा यात्रा के दौरान मखदूमपुर घाट पर गंगा महाआरती के लिए अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं। सोमवार को आईजी पीएसी, सीओ ने पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, कार्यक्रम स्थल के आसपास 34 वीं वाहिनी पीएसी के रेस्क्यू टीम के जवानों को तैनात किया। रेस्क्यू टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

बिजनौर से शुरू हो रही गंगा यात्रा में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मखदूमपुर घाट पर गंगा महाआरती में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे है। महाआरती स्थल से लेकर रामराज में स्वागत स्थल पर दिनरात कार्य किया जा रहा है। सोमवार को पीएसी आईजी मुरादाबाद अमित चंद्र ने सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा व अन्य कई अधिकारियों के साथ मखदूमपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जानकारी प्राप्त कीं। इस मौके पर पीएसी के जवानों ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। कार्यक्र्रम स्थल के आसपास 34 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की रेस्क्यू टीम तैनात किया। जो लगभग आधा दर्जन बोट से गंगा में सर्च अभियान चलाएंगे। गंगा का निरीक्षण कर महाआरती से पूर्व ही अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें