रोहटा सीएचसी पर आयोजित पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक में मौजूद सुपरवाइजर।
- फोटो : SARDANA
परीक्षितगढ़/रोहटा। ग्राम खजरी में सरकार द्वारा चलाये जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत दूसरे दिन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने आइसपैक चेक वितरित किये।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने सीएचसी में प्रभारी डॉ. संदीप गौतम से कोल्ड चैक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम खजूरी में पहुंचे और वैक्सीन कैरियर में रखे आइसपैक की गुणवत्ता की जांच की। तथा घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने की जानकारी ली। इस मौके पर बीपीएम इकरार अहमद, अपर शोध अधिकारी प्रमोद त्यागी, बीसीसीएम सचिन अहलावत, आईओ गंगा प्रसाद, सचिन कुमार, बबन शुक्ला व सुनीता आदि मौजूद रहे। रोहटा में पल्स पोलियो चरण के अंतर्गत रोहटा ब्लॉक में पोलियो की दवा पिलाई गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा के क्षेत्र में 89 पोलियो बूथ लगाए गए। जिनमें चार मोबाइल टीम लगाई गई, दो ट्रांजिट बूथ लगाए गए। जिनमें 0 से 5 वर्ष तक के 14224 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की गई जिसमें क्षेत्र से आए सभी सुपरवाइजर ने अपनी रिपोर्ट प्रेषित की। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर सुधीर कुमार, संचालन बीपीएम यशवीर राणा ने किया। बैठक में बताया कि 20 से 24 जनवरी तक घर घर भ्रमण गतिविधि का कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी पोलियो टीमें सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कार्य करेेंगीं। सांय 4 बजे समीक्षा बैठक होगी। बैठक में डॉक्टर सचिन गुप्ता, डॉ. विपिन कुमार, डॉक्टर दीपक, आशुतोष शुक्ला, देवेंद्र फार्मासिस्ट, बीएमसी नीतू सैनी, सुपरवाइजर छाया कुमारी, नीता, सावित्री, मधुरानी, सरिता, विजयलक्ष्मी, दयावती, किरण आदि उपस्थित रहे।