फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने मांगी वाहन चोरी व कटान की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहात में चोरी और लूट के वाहन कटने के मामले में आईजी ने थानेदारों से रिपोर्ट तलब कर ली। देहात में गाड़ियों के गैराज और मैकेनिकों के वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं। जिसे लेकर देहात के थानेदारों में खलबली है।
विज्ञापन

मवाना थाना पुलिस ने चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेचिस नंबर बदलकर खरीद-फरोख्त होने के मामले का खुलासा किया था। जिसमें सात आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस का दावा है कि इस गैंग का कनेक्शन सोतीगंज के कबाड़ियों से है। पुलिस की जांच में सामने आया कि देहात में चोरी और लूट के वाहन ज्यादा काटे जा रहे हैं। लेकिन लेनदेन तो सोतीगंज में ही हो रहा है।
इस मामले में आईजी मेरठ रेंज में मुंडाली, खरखोदा, फलावदा, परीक्षितगढ़ और मवाना थाने से इसकी रिपोर्ट मांगी है। थानों में दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड भी मांगा गया है और उक्त थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों के गैराज और मैकेनिक का वैरिफिकेशन करें। देहात में चोरी-लूट के वाहन कटने की शिकायत मिली तो थानेदारों पर कार्रवाई होगी। वहीं, एसएसपी अजय साहनी का कहना कि सोतीगंज पर शिकंजा कसा जा रहा है। चोरी व लूट के वाहन काटने वाले सोतीगंज के कबाड़ी पर बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें