फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने का दम नहीं तो हस्तिनापुर को श्रापित न कहें : योगेश वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी राजनीतिक भूमि श्रापित कहकर भाग रहे राज्य मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। राज्य मंत्री दिनेश खटीक द्वारा हस्तिनापुर को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गर्म हो गई है। इस मामले में हस्तिनापुर के पूर्व विधायक एवं सपा नेता योगेश वर्मा ने हस्तिनापुर की अंबेडकर मार्केट में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने राज्य मंत्री पर कई आरोप लगाए।
पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक में जब चुनाव लड़ने का दम नहीं है और मैदान में नहीं आना था तो हस्तिनापुर को श्रापित नहीं कहना था। यह कौरव पांडवों की राजधानी है। हस्तिनापुर को पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश दुनिया से लोग हस्तिनापुर के दर्शन के लिए आते हैं। इस पावन भूमि को बदनाम करना बहुत बड़ी भूल होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि यह भूमि राज्य मंत्री दिनेश खटीक की जन्म भूमि है और राजनीतिक भूमि भी है। इसी ने उन्हें पहचान दी। इसके बाद उन्होंने इसे श्रापित कहा यह जनता के विश्वास का चीर हरण है। अपनी मातृभूमि को श्रापित कहना ठीक नहीं है। क्षेत्र की जनता ने विश्वास कर दिनेश खटीक को दो बार विधायक बनाया है। अब वह इस भूमि को कलंकित कहकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी भूमि पर कौरवों ने गलत किया था जिनका आज नाम लेने वाला कोई नहीं है। वर्तमान में भी इस भूमि को बदनाम करने वालों का यहीं हाल होगा। क्षेत्र की जनता सब जानती है जिसका जल्द ही जवाब दिया जाएगा। योगेश वर्मा ने कहा कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इसी पावन भूमि से अपना राजनीतिक साम्राज्य खड़ा किया, पहचान बनाई और सत्ता तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें