फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा खाईबाड़ी व हथियारों की तस्करी करने की शिकायत सीएम से की तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे जलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा खाईबाड़ी व हथियारों की तस्करी करने की शिकायत सीएम से की तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे जलाए
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी एक युवती ने गांव में सट्टे की खाईबाड़ी व अवैध हथियारों की आपूर्ति करने की शिकायत मुख्यमंत्री व थाना प्रभारी से की थी। आरोपी पक्ष ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा शुक्रवार रात उसके मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे जला दिए। फुटेज में दो लोग कैमरे जलाते नजर आ रहे हैं। पीड़िता ने हत्या की आशंका के चलते थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव फफूंडा निवासी पूनम शर्मा ने गांव में ही दो युवकों के खिलाफ सट्टे की खाईबाड़ी करने व अवैध हथियारों की आपूर्ति करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस अधिकारियों सहित थाना अध्यक्ष से की थी। आरोप है कि 13 मई को आरोपी पक्ष ने अपनी शिकायत वापस न लेने पर हत्या करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने इसे अनदेखा करते हुए पैरवी जारी रखी। आरोप है कि शुक्रवार रात दोनों आरोपी उसके मकान के बाहर पहुंचे तथा दो सीसीटीवी कैमरों पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। कैमरे से जलने से पहले डीवीआर में दोनों आरोपियों की वीडियो रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता ने इस मामले में दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए व हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें