एआइएमआइएम की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
एआईएमआईएम की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कसा तंज, बोेले- मेरठ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
कार्यकर्ताओं से पार्टी के नए सदस्य बनाने में जुटने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एआईएमआईएम ने 2007 विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर हुई समीक्षा बैठक में पार्टी विस्तार संगठन विस्तार और नए सदस्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मेरठ जिले की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी को गठबंधन में लिया जाता है तो ठीक, नहीं तो बिहार की तरह इंडिया गठबंधन को मुंह की खानी पड़ेगी। कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोगों के बीच जाकर चुनावी तैयारी करें।
कस्बे के एक विवाह मंडप में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पहलवान सरफराज और संचालन शाहकमर तुफैल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष एडवोकेट फहीम राजा चौधरी रहे। हस्तिनापुर अध्यक्ष अफजाल अहमद और पूर्व प्रत्याशी विनोद जाटव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
विनोद कुमार न विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नया गठबंधन तैयार करके भाजपा सरकार को शिकस्त देने का काम करेंगे। उनकी पार्टी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में पूरी मेहनत से जुट जाएं। अफजल अहमद बताया कि विधानसभा हस्तिनापुर के अंदर लगभग 5000 सक्रिय सदस्य मौजूद है और आगे भी यह कार्य तेजी से जारी रहेगा। चुनाव होने तक पार्टी के सदस्यों की संख्या काफी अधिक हो जाएगी। बैठक में महमूद, मोहसिन खान, इजहार पठान, हसीन अहमद, रियाजुद्दीन, नईम मलिक, दिलशाद अंसारी, चुन्नीलाल, गौरव जाटव, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।