फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सात दिन में रोहटा माइनर में पानी नहीं आया तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
रोहटा। माइनर में पर्याप्त पानी नहीं आने और सफाई की व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन (स्वाभि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। रबी फसलों की बुवाई के बीच रोहटा माइनर में पर्याप्त पानी नहीं आने और सफाई की व्यवस्था को लेकर किसानों में रोष है। भारतीय किसान यूनियन (स्वाभिमान) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित त्यागी गणेशपुर के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग, मेरठ मंडल को ज्ञापन सौंपकर माइनर की सफाई कराने और खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग की।
किसानों ने बताया कि रासना, बाडम, मिर्जापुर, मंढियाई और सलाहपुर समेत आसपास के गांवों के किसानों को रबी की फसलों की सिंचाई के लिए समय पर पानी नहीं मिला तो गेहूं, सरसों, जौ समेत अन्य फसलों पर असर पड़ेगा। निजी साधनों से सिंचाई कराने पर किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। किसानों ने रोहटा माइनर की सफाई के नाम पर पिछले वर्षों में स्वीकृत और खर्च की गई धनराशि, टेंडर, कार्यादेश, भुगतान और पूर्णता प्रमाणपत्र की जांच कराने की मांग की। साथ ही अभिलेखों में पूर्ण दर्शाए गए कार्यों का स्वतंत्र स्थलीय सत्यापन कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद मुख्य अभियंता ने सात दिन के अंदर रोहटा माइनर की सफाई कराने और सिंचाई के लिए पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार किया जाएगा। उनका कहना है कि उन्हें कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि माइनर में पानी और खेतों तक सिंचाई की सुविधा चाहिए। अमित त्यागी गणेशपुर ने कहा कि किसान लंबे समय से सिंचाई की समस्या झेल रहे हैं। रबी की फसल के लिए समय पर पानी नहीं मिला तो बाद में छोड़ा गया पानी भी किसानों के लिए उतना उपयोगी नहीं रहेगा। इस दौरान पिंटू कुमार, आदेश कुमार, राधेश्याम, सोमेंद्र, अंशुल त्यागी, जगमोहन, जय सिंह, अनिल कुमार, पुनीत त्यागी, अंकित गुर्जर और शेखर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें