10 दिन में भुगतान नहीं तो मिल की तालाबंदी करेगी भाकियू
दौराला। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पिछले सत्र का भुगतान नहीं करने पर सकौती चीनी मिल परिसर में सोमवार को धरना दिया। उन्होंने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने 10 दिन में भुगतान नहीं होने पर मिल में तालाबंदी की चेतावनी दी।
भाकियू के मंडल महामंत्री नरेश चौधरी व संजय दौरालिया ने बताया कि सकौती चीनी मिल पर पेराई सत्र 2019-20 का बकाया है। नए सत्र की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। भुगतान नहीं होने के चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने की बात कह रही है, एक साल बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने 10 दिन में भुगतान नहीं होने पर मिल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। उन्होंने एक ज्ञापन मिल अधिकारियों को भी सौंपा। धरने पर कपिल चौधरी, डॉ. विकास, नवनीत शर्मा, सतपाल नंगली, सोहित चौधरी, टीटू, अमरीश सकौती, मेराज मलिक आदि मौजूद रहे।
गन्ना मूल्य 475 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल चलाने तथा गन्ने का मूल्य 475 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
राजद कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम एसडीएम कमलेश गोयल को दिए ज्ञापन में कहा है कि किसानों के हितों में चीनी मिल चलाया जाना आवश्यक है। मिल नहीं चलने पर दो नवंबर को मिलों का घेराव करने की चेतवानी दी है। उन्होंने 14 दिनों में गन्ना भुगतान कराने तथा मिलों से किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की है। इस दौरान यूसुफ कुरैशी, राजेंद्र जाटव, मुखिया, कासिम, नईम राणा, जावेद एडवोकेट, विकसित खारी, आदिल शाह, मोहम्मद शाद आदि मौजूद रहे।