फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेजों में कम संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
एएस इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते एसडीएम।
विज्ञापन
मवाना/फलावदा। कोरोना काल के बाद खुले कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक छात्र-छात्राएं दो पालियों में पहुंचे। स्कूल, कॉलेजों में थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम रही। उपजिलाधिकारी ने स्कूल कालेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं फलावदा में भी अभिभावकों की सहमति के बाद ही छात्र स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

मवाना स्थित एएस इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी कमलेश कुमार गोयल ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के बैठने की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोले, मास्क, सैनिटाइजर, शौचालयों की व्यवस्था, शिक्षकों के स्टाफ रूम तथा छात्र-छात्राओं के कक्षों की व्यवस्था देखी। डॉ. मेघराज सिंह से एसओपी की गाइडलाइन की पूरी जानकारी दी। एसडीएम ने बच्चों से कहा कि मास्क लगाकर रखना है और हाथों को बार-बार धोना है। प्रथम पाली में 28 और द्वितीय पाली में 39 छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, डॉ. मेघराज सिंह, नृपेंद्र रस्तोगी, बलराज सिंह, रामभूलनाथ आदि उपस्थित रहे। इसके बाद जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द तथा बना स्थित इंटर कॉलेज का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। दोनाें पालियों में 30 छात्र उपस्थित रहे। वहीं फलावदा क्षेत्र के फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रबंधक एहतेशाम रिजवी, विद्या संस्कार एकेडमी के कुलदीप सैनी, आइडियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि कम संख्या में ही छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे।
जांच के बाद ही दिया प्रवेश
परीक्षितगढ़/बहसूमा। परीक्षितगढ़ में सीबीएसई एवं राजकीय इंटर कॉलेज स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ प्रवेश दिया गया। बहसूमा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक 626 छात्रों में से 270 छात्रों के अभिभावकों की तरफ से सहमति पत्र मिला। प्रथम पाली में कक्षा 9-10 तक 27 और दूसरी पाली में कक्षा 11-12 तक के 26 छात्र ही उपस्थित रहे। डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर में बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कक्षा 11 और 12 के छात्रा नहीं आए
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरस्वती उच्च माध्यमिक स्कूल में 9वी से 12वीं तक की कक्षाओं में कम छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। स्टाफ ने हाथों को सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग कराकर ही प्रवेश दिया। बच्चों को कक्षा में 6 फीट की दूरी पर बैठाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने बताया कि कक्षा 11 और 12 का कोई भी छात्र स्कूल नहीं आया। नौवीं कक्षा में 10वीं में 6, 11वीं में 8 और 12वीं में 8 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीना ने बताया कि 9वीं कक्षा में 8, 10वीं कक्षा में 4 बच्चे आए। 11वीं में कोई नहीं आया, जबकि 12वीं में तीन छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं कस्बे के उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवनीश चौहान ने बताया कि सोमवार को स्कूल की नौवीं कक्षा में कुल 43 में से 22 और दसवीं में कुल 42 में से 25 छात्र-छात्राओं सहित 47 बच्चे उपस्थित रहे।
बच्चों की संख्या रही कम
सररधना/खरखौदा। कस्बा सहित आसपास केे सभी गांवों के सरकारी व पब्लिक स्कूल पूरी तैयारी के साथ खुले। खरखौदा के जनता इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, बीआर इंटर नेशनल इंटर कॉलेज, एमएस हेरिटेज स्कूल, एसके एकेडमी सहित सभी स्कूलों में कुल 50 बच्चे उपस्थित हुए। वहीं बीआर इंटर नेशनल स्कूल कैली, एमएस हैरिटेज स्कूल पांची, एसके एकेडमी बिजौली सहित सभी स्कूलों में 10 बच्चों से अधिक संख्या नहीं रही। वहीं सरधना के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, खेड़ा सलावा, कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में कम बच्चे ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें