फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर कहीं गार्ड नहीं तो कहीं मिला शॅटर डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पर कहीं गार्ड नहीं तो कहीं मिला शॅटर डाउन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं होने लगती हैं। ऐसे में एटीएम बूथ उखाड़ने व उन्हें काटकर पैसे निकालने की घटनाएं सामने आते हैं। ऐसे में एटीएम की सुरक्षा के लिए हर बार केवल दावे होते हैं लेकिन सुरक्षा के लिए गार्ड नहीं होते।
नगर के मेरठ, किठौर, मवाना मार्ग, नवीन गुड़ मंडी व पेट्रोल पंप के समीप आदि स्थानों पर एटीएम लगे हुए हैं, जिससे बैंक में भीड़ जमा न हो और लोग एटीएम से ही रुपये निकाल सकें । लेकिन सर्दी के मौसम आते ही एटीएम समय से पहले बंद कर दिए जाते हैं। कुछ एटीएम पर तो गार्ड भी तैनात नहीं हैेें। शुक्रवार की देर शाम अमर उजाला की टीम ने जांच पड़ताल की। जिसमें एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात नहीं तथा नगर के अधिकांश एटीएम बंद मिले। मेरठ मार्ग पंजाब नेशनल व एचडीएफसी बैंक के पास लगे एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं मिला। एसडीएफ बैंक के बराबर में लगा एटीएम तो शाम को समय से पहले ही बंद हो जाता है। नगर के किठौर तिराहे के समीप लगे एटीएम का भी हाल ऐसा ही बना हुआ था। उसकी सुरक्षा भी रामभरोसे ही चल रही है। ऐसे में अगर कोई घटना हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। भारतीय स्टैट बैंक के बराबर में लगे एटीएम पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले नगर के लोग
नगर निवासी रामकुमार गुर्जर, गुल्ल प्रधान, नागेश शर्मा रणपाल गुर्जर, अनवार, गुडडू प्रजापति आदि ने कहा कि नगर के अधिकांश एटीएम शांम ढलते ही बंद कर दिए जाते हैं। अगर रात में एटीएम से रुपये निकालने जाते हैं तो अधिकांश एटीएम बंद मिलते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें