फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो मेरठ से होगा आंदोलन : मुनेंद्र

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कृषि सम्बन्धी मांगो को लेकर कमिश्नरी पार्क में महा पंचायत करते भारतीय किसान यूनि
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान परेशान हैं। किसानों के यहां जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान तीन माह में नहीं हुआ तो भाकियू इंडिया की ओर से मेरठ से ही बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

मुनेंद्र पहलवान ने यह बातें बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित भाकियू इंडिया की महापंचायत में कही। उन्होंने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को भी उठाया। उन्होंने सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की दशा सुधारने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीन चौधरी, जिलाध्यक्ष दीपक राणा, कानूनी सलाहकार कपिल राज शर्मा, संजीव राणा, संदीप पहलवान, गजेंद्र मुद्गल, अमित भड़ाना, प्रिंस गुर्जर आदि ने विचार रखे। महापंचायत में संगठन की ओर से 11 सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यह रही मुख्य मांग
- एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए
- किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड के लोन के ब्याज माफ किया जाए
- गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए
- लोन पर ब्याज दर कम की जाए
- अग्निवीर योजना को वापस लिया जाए
- सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की दशा का सुधारा जाए
- नए-नए कानूनों के नाम पर किसानों और जनता का उत्पीड़न बंद किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें