किसान एकता संघर्ष संगठन के लोग तालाब की सफाई के लिए सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन देने जाते हुए।
- फोटो : MAWANA
मवाना। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा तथा किसान एकता संघर्ष संगठन ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जरूरी समस्याएं के निस्तारण व तालाब की एक माह में सफाई न होने पर जल समाधि की चेतावनी दी।
एसडीएम ऋषिराज को दिए ज्ञापन में कहा है कि मवाना शुगर मिल के प्रबंधक ने आश्वासन दिया था कि 30 दिसंबर तक बीते वर्ष का समस्त भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन अभी भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में बीते वर्ष का भुगतान मय ब्याज के कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिले सिंह, राजबीर नागर, सुरेंद्र, संग्राम, कटार सिंह, कमल सिंह, शौकीन, महावीर सिंह, हरशरण व नरेशचंद आदि मौजूद रहे। वहीं, संगठन के सदस्यों ने कहा कि गांव अलीपुर मोरना स्थित तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं। बताया कि सफाई को लेकर कई बार तहसीलदार से लिखित शिकायत कर चुके हैं पर कार्रवाई नहीं होती है। सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह में तालाब की सफाई शुरू नहीं हुई तो जल समाधि लेगें।