फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार न हुआ तो पास निरस्त: ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधार न हुआ तो पास निरस्त: ईओ
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी का कहना है कि पालिका की ओर से नगर के सम्मानित सदस्यों के पास इसलिए जारी किए गए थे। जिससे सदस्य लॉक डाउन के चलते नागरिकों की समस्या से निजात दिलाने को प्रयास करते। लेकिन सदस्यों की ओर से जमात के रूप में पालिका में जमा रहना लॉक डाउन के उल्लंघन की श्रेेणी में आता है। यदि सदस्यों ने पालिका में डेरा जमाना कम नहीं किया तो उनके पालिका की ओर से जारी किए पास निरस्त कर दिए जाएंगे। इसकी सूचना पुलिस को दे दी जाएगी।
अब तक 13 हजार लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन
धामपुर। चीनी मिल ने सरकार के आदेश पर सैनिटाइजर का उत्पादन करना शुरू कर दिया है। 29 मार्च से चार अप्रैल तक 13 हजार लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है। ड्रग विभाग की ओर से सैनिटाइजर की आपूर्ति की जा रही है। डिस्टलरी हैड शांतनु वासु ने बताया कि सैनिटाइजर पांच लीटर और 200 एमएल की बोतल में पैक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में भी हो रहा कीटनाशक का छिड़काव: विजय गुप्ता
धामपुर। चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता का कहना है कि श्रमिकों को संक्रमणमुक्त करने को मिल गेट पर सैनिटाइजरेशन केबिन स्थापित किया गया है। कर्मचारियों की आवाजाही इसी केबिन से की जा रही है। चीनी मिल की ओर से नौरंगाबाद, जैतरा, मौहड़ा, बुआपुर नत्थू, फूलबाग आदि आसपास के गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। मिल में श्रमिकों के हाथों को सैनिटाइजर कराने को कई स्थानों पर व्यवस्था की गई है। थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। मास्क और सैनिटाइजर श्रमिकों को बांटा जा रहा है। चीनी मिल ने यह व्यवस्था मिल क्षेत्र में आने वाले सभी 207 गन्न सेंटरों पर तैनात कर्मचारियों और गन्ना तौल कराने आने वाले किसानों के लिए भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें