फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी तय हो जाएगी तो किसान की हालत खुद सुधर जाएगी : वीएम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि जिस दिन किसान अपने लिए खड़ा हो जाएगा, उस दिन एमएसपी की गारंटी मिल जाएगी। यह लड़ाई अपने लिए नहीं, अपने बच्चों के वजूद के लिए है। उन्होंने आह्वान किया कि हर गांव में बैनर लगाया जाए एमएसपी नहीं तो वोट नहीं। साथ ही प्रभात फेरी निकाली जाए।
विज्ञापन

वह रविवार को गांव भिडवारा में किसान मजदूर महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वीएम सिंह ने कहा कि वह एक वर्ष से बीमार थे। उनके शरीर में खून बनना बंद हो गया था। आपकी दुआ से दूसरा जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों की संख्या 90 फीसदी है, लेकिन इन्हें 2-3 प्रतिशत वाले लूट रहे हैं। जब तक सूझबूझ नहीं आएगी, ऐसे ही लुटते रहेंगे। आज किसान का बेटा जमीन बेचकर विदेश जा रहा है। वह खेती करने को तैयार नहीं है। जब तक एमएसपी नहीं मिलेगी, खेती से लाभ नहीं मिलेगा। जब डीजल, खाद, कीटनाशक हमें एमआरपी पर लेना पड़ता है तो हमें न्यूनतम मूल्य (एमएसपी) क्यों नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि धान, सब्जी, दूध आदि की एमएसपी तय हो जाएगी तो किसान की हालत खुद सुधर जाएगी। उन्होंने किसानों से एमएसपी लेने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि गांव-गांव बैनर लगाएं एमएसपी नहीं तो वोट नहीं। प्रभात फेरी निकाली जाए। कश्मीर के रफियाबाद बारामुला से पूर्व विधायक यावर मीर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता टीकम सिंह गुडंब ने की। इस मौके पर पदम सिंह सांगवान, गजराज सिंह, दिनेश प्रधान, उपेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामबीर सिंह, राजकुमार भाटी, राहुल भाटी, शादाब सैफी, नेक सिंह, चौ. उपेंद्र सिंह, चौ. कैलाश, मुकुल त्यागी, सरदार गुरुचरण सिंह, केपी खुंटी, वीरपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




चाहे जितने जी एक हो जाएं, एमएसपी लेकर रहेंगे
मवाना। सरदार वीएम सिंह ने सत्ता तथा विपक्ष दोनों को निशाने पर लिया। उन्होंने दिल्ली आंदोलन से चले आने के बारे में बताया कि 26 जनवरी को तिरंगे के साथ खिलवाड़ हुआ। इसलिए वे हट गए थे। उन पर आरोप लगा कि बिक गए। उन्होंने कहा पहले चीनी मिल वालों ने काफी प्रयास किया था, तब नहीं बिके तो अब क्या बिकते। आप लोगों को विश्वास था कि सरदार वीएम सिंह गलत नहीं हो सकता। किसानों के लिए 30 साल से अधिक समय से संघर्ष कर रहा हूं। जो सरकार में आता है किसान और एमएसपी को भूल जाता है। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को जो ब्याज मिलना था, उसे माफ कर दिया था। लेकिन इस पर उन्होंने कोर्ट से आदेश करा लिया। वहीं, योगी जी व मोदी जी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे जितने जी एक हो जाएं, हम एमएसपी लेकर रहेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि अब चुनाव जाति पर नहीं, धर्म पर लड़ा जाता है। इसलिए सब कुछ भूलकर एकजुट रहें।
उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि सिसौली का नेता कहता है कि वीएम सिंह एफआईआर से डरकर भाग गया। एक समय ऐसा था जब उन पर राजा भैया से भी ज्यादा मुकदमे थे। वीएम सिंह कभी एफआईआर से डरा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान विपक्ष को ढोता चला आ रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि जो भी सरकार है, उससे जबरदस्ती काम कराओ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें