फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानों में घुसे तो बदमाशों पर गिरेगा मिर्च पाउडर, सेंसर से काम करेगी डिवाइस

Mon, 10 Apr 2023 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की मंदिर महादेव शहर सराफा बाजार में आम सभा हुई। इसमें सुरंग बनाकर चोरी करने वाले गिरोह की गतिविधियों से लेकर भविष्य में लूटपाट या चोरी की घटनाओं से बचने की रणनीति पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
पेपर स्प्रे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : media.defense.gov
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की मंदिर महादेव शहर सराफा बाजार में आम सभा हुई। इसमें सुरंग बनाकर चोरी करने वाले गिरोह की गतिविधियों से लेकर भविष्य में लूटपाट या चोरी की घटनाओं से बचने की रणनीति पर मंथन किया गया। इसी दौरान नासिक से आई टीम ने ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए रिमोट और सेंसर आधारित पीपर स्प्रे (काली मिर्च पाउडर) तकनीक के बारे में बताया।

विज्ञापन


इससे किसी दुकान में बदमाशों के घुसते ही यह डिवाइस सक्रिय हो जाएगा। स्प्रे बदमाशों पर गिरेगा और छह घंटे तक वह कुछ भी न देख पाने की स्थिति में पहुंच जाएंगे। सराफा कारोबारियों को कुछ सावधानियों के साथ इस स्प्रे के प्रयोग का सुझाव दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार
विज्ञापन


इन्फोटेक कंपनी के एक्जीक्यूटिव संजय मुले ने पीपर स्प्रे का प्रदर्शन किया। बताया कि यह स्प्रे डीआरडीओ लैब द्वारा तैयार किया गया है। रिमोट ऑपरेटिंग सिस्टम से इसका संचालन होगा। बदमाश दीवार तोड़कर, छत के रास्ते, कुंबल करके या अन्य तरीके से प्रवेश करेंगे तो इसके सेंसर से स्प्रे होना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और अन्य संसाधनों के प्रयोग पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान कारोबारियों ने अंबिका ज्वेलर्स में सुरंग बनाकर वारदात का खुलासा करने पर पुलिस का आभार जताया, लेकिन चोरी का सारा माल बरामद करने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मुलाकात का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सभा में सराफा कारोबारी पीयूष गर्ग ने बताया कि मेरा डीवीआर बरामद हो चुका है। अगर अपराधी माल कम बता रहे हैं तो वह सब डीवीआर में रिकॉर्ड है। अन्य कई घटनाओं में भी पूरा माल बरामद नहीं हुआ है। सभा का संचालन महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें