फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सातों दिन खुलेगी आर्ट गैलेरी, छुट्टी के दिन भी देख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की आर्ट गैलेरी (चौपला) को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों के साथ ही कला प्रेमी लगातार यहां जुट रहे हैं। इसे देखते हुए आर्ट गैलेरी को सातों दिन खोलने का निर्णय लिया गया है। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि सुबह नौ से रात नौ बजे तक इसे खोला जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


बेसमेंट में चौपला को खास लुक दिया गया है। इससे पहले बेसमेंट कबाड़ से भरा था। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि कबाड़ की नीलामी की गई। इससे 25 लाख की आय हुई। बैंकों की ओर से सीएसआर के तहत 18 लाख रुपये दिए गए। इसी में ही चौपला का काम पूरा हो गया। रविवार व अन्य किसी भी छुट्टी के दिन लोग यहां आ सकेंगे।

परिवार संग आ रहे लोग
चौपला की व्यवस्था देख रहे अवर अभियंता राजेश फौजदार ने बताया कि तस्वीरों के जरिए मेरठ को जानने के लिए लोग परिवार संग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कल्पचर पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, हैंगिंग पेंटिंग के अलावा विशेष तौर पर कागज से बनाई गई पेंटिंग सभी का ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट सिटी व कैंची के लिए विख्यात मेरठ के लिए इन्हें भी सजाया गया है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आदि के मॉडल भी दर्शनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें