फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुविधाएं मिलें तो मेरठ के खिलाड़ी भी दिला सकते हैं तमगे

Sun, 07 Jun 2026 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत के चैंपियन बनने के बाद मेरठ के खिलाड़ियों ने उठाई मांगा
विज्ञापन

बोले-किक्रेट की तरह हॉकी लीग भी होनी चाहिए
एसडी सदर, एनएएस समेत कई जगहों पर दिया जा रहा है प्रशिक्षण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम ने एशिया कप में जापान को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम की जीत पर मेरठ के हॉकी खिलाड़ियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यदि यहां भी बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं हों, अधिक से अधिक एस्ट्रोटर्फ मैदान उपलब्ध हों तो यहां की प्रतिभा आगे बढ़कर हॉकी के लिए तमगे जीत सकती है। हॉकी को भी क्रिकेट की तरह आगे बढ़ाना चाहिए।
मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा सनातन धर्म इंटर कालेज, विजन एकेडमी, एनएएस कॉलेज के मैदान में हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन जगहों पर काफी संख्या में बच्चे हॉकी का अभ्यास करते हैं। मेरठ से पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा, प्रमोद बाटला समेत कितने ही खिलाड़ी यहां से निकले। यहां तक की तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे मेजर ध्यान चंद के नाम पर मेरठ के सलावा में खेल विश्वविद्यालय भी शुरू हो चुका है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अभी भी हॉकी खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान नहीं है। आज भी खिलाड़ी ग्रासरूट पर अभ्यास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

केवल स्पोर्ट्स स्टेडियम में है एस्ट्रोटर्फ मैदान
शहर में केेवल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान है। वर्तमान में सभी बड़ी हॉकी प्रतियोगिताएं एस्ट्रोटर्फ मैदान पर होती है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी 40 बच्चे अभ्यास करते हैं। एनएएस कॉलेज के हॉकी मैदान में महिला हॉकी खिलाड़ी, एसडी सदर और विजन एकेडमी में पुरुष हॉकी खिलाड़ी आज भी ग्रासरूट पर तैयारी कर रहे हैं। एनएएस मैदान से वंदना कटारिया, ममता आदि भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बच्चों को और बेहतर सुविधाएं और प्रतियोगिताएं मिलें तो नतीजे और बेहतर होंगे।
विज्ञापन


यह बोले हॉकी खिलाड़ी
- वंश गिरी ने कहा कि यदि अच्छे अभ्यास का मौका मिले तो मेरठ से कई खिलाड़ी निकल सकते हैं।
- कृष्णा ने कहा कि आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए।
- वंश तोमर ने कहा कि सरकार भी हॉकी को बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। जिलास्तर पर भी बड़ी प्रतियोगिताएं होनी चाहिए।
वर्जन
- भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है ऐसे में हॉकी को बढ़ावा मिलना चाहिए। हॉकी को भी क्रिकेट की तरह सरकार को आगे बढ़ाना चाहिए। अधिक से अधिक लीग होनी चाहिए।
जोगेंद्र सिंह, हॉकी कोच, एसडी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें