फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल : कैराना के इदरीश, वसीम ने प्रशासन मांगी कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाने की अनुमति

Thu, 20 Jul 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
इदरीश और वसीम ने मांगी कांवड़ियों की सेवा के लिए अनुमति
विज्ञापन
श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा करने के लिए कैराना के दो मुस्लिम भाइयों ने प्रशासन से शिविर लगाने के लिए अनुमति मांगी है। दोनों भाइयों ने कहा कि उन्हें भोलों की सेवा कर आनंद की अनुभूति होती है। एसडीएम ने मामले में अनुमति दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला काजी का बाग खैलकला निवासी मोहम्मद इदरीश ने मंगलवार को अपने भाई मास्टर वसीम के साथ एसडीएम से मुलाकात कर पानीपत रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगाने के लिए अनुमति मांगी। इदरीश ने बताया कि वह पंजाब में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। कई महीने से वह पंजाब गया हुआ था, लेकिन कांवड़ सेवा शिविर लगाने के उद्देश्य से ही वह कैराना लौट आया है। इदरीश का कहना है कि उसे तथा उसके भाई वसीम को कांवड़ियों की सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा। इससे ज्यादा पुण्य की बात नहीं है। उसका कहना है कि हर धर्म में मानव सेवा को महत्व दिया गया है। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने शिविर लगाने की अनुमति दिलाने का आश्वासन इदरीश को दिया है।

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल ला रहे कांवड़िया बोल बम-बोल बम का जयघोष करते हुए शिवालयों की ओर कूच रहे हैं, तो कांवड़ियों की सेवा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं सेवा शिविर लगे हैं, तो कहीं श्रद्धालु फल, ठंडा पानी और कोल्ड
विज्ञापन

ड्रिंक्स वितरण कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। 

शहर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर विजय चौक से लेकर वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, गुरुद्वारा, एसटी तिराहा से लेकर बनत कस्बा तक अनेक शिविर लगे हुए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों की सेवार्थ लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। वहीं, कांवड़ ला रहे शिवभक्त भी सेवा शिविरों में रुक कर डीजे पर भगवान भोलेनाथ के भजनों पर थिरक रहे हैं। शहर में एसटी तिराहे पर नगर पालिका की तरफ से कांवड़ियों की गणना की जा रही है। जिसके मुताबिक मंगलवार दोपहर तक 38,645 शिवभक्त कांवड़िया हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शामली से होकर गंतव्य की ओर गए हैं।
विज्ञापन

सेवा में सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय

अनुमति मांगने वाले दोनों युवक
उधर, मंगलवार को धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से शिव शक्ति फर्निचर संस्थान पर कांवड़ियों को शरबत पिलाकर सेवा की गई। समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा महासचिव सचिव संतोष सगल श्याम लाल शर्मा, देवेंद्र आचार्य, रविंद्र आर्य, कुलदीप विश्वकर्मा और शिवम आदि मौजूद रहे। वहीं, कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। उसमें डॉक्टरों ने शिवभक्तों के पैरो में पड़े छालों पर दवाई लगाकर चिकित्सा की। हॉस्पिटल संचालक कुशांक चौहान ने बताया कि शिवभक्तों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध हैं। 

उधर, नगर पालिका परिषद शामली की तरफ से कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टीम लगाई हुई है। एक टीम बोलेरो में लाउडस्पीकर से बोलेत हुए घूमती है, जो सड़क किनारे खड़े वाहनों को कांवड़ यात्रा मार्ग से हटवा रही है। इसके साथ ही पथ प्रकाश तथा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी पालिका की तरफ से की गई है। एसटी तिराहे से पूर्वी यमुना नहर पुल तक सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने कई स्थानों पर रंगोली भी बनाई। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरीक्षण किया। इस दौरान बिट्टू सिंह, गोविंद कुुमार, सुभाष चंद, अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, शशिकांत पाहिवाल, जितेंद्र टांक, राजेश बिड़ला, संतराम, अमित आदि मौजूद रहे। 

सेवा में सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय 
कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की सेवा में सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों को फल और पानी का वितरण किया। वहीं, मंगलवार को सोशल लाइफ सर्विस आर्गेनाइजेशन की तरफ से धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग के पास शिविर लगाकर कांवड़ियों को फल और जलपान कराया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान चौधरी, जिलाध्यक्ष शौकीन मलिक के अलावा अफजाल चौधरी, देवेंद्र वालिया, तौसीफ मिर्जा, मास्टर रिजवान, रवि बालियान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद आजम, मोहम्मद शोएब और मोहम्मद हसीन आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें