फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिकारियों ने शहर में दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नवरात्र पर्व पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी और कचौड़ी खाने से एडीएम शिवनारायण समेत 40 लोगों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। जिलेभर में दुकानों पर छापामारी की और दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसके अलावा सात दुकानों से कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही उन्होंने लोगों से रखे हुए कुट्टू के आटे का सेवन न करने, गिरी पीसकर आटा तैयार करने या फिर सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन

कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और कचौड़ी खाने से बृहस्पतिवार रात एडीएम समेत 40 लोगों की हालत बिगड़ गई, जिनका निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया गया। इसका पता चलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर अलर्ट हो गए और उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। साथ ही कुट्टू का खराब आटा बेचने वाले दुकानदारों की जानकारी हासिल की। इसके बाद छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया। इसमें गौरीपुर मोड़ स्थित पंडितजी किराना स्टोर से व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ साबूदाना, छुआरा, पेठा व सिंघाड़ा गिरी का नमूना लिया और दुकान को बंद करा दिया।
इसके साथ दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया। इसके अलावा बड़ौत में दुकानों पर छापा मारा गया, जहां दिगंबर जैन मंदिर की दुकानों में कुट्टू का आटा मिला। कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया। साथ ही कुट्टू के आटे और साबुदाना का सैंपल लिया और लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

कोताना मार्ग पर किराना की दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया, जिसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि नवरात्र पर्व को देखते हुए छापामारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें