दौराला। ब्लॉक के मॉडल विद्यालय भराला में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के आईडी कार्ड वितरित किए। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आईडी कार्ड पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आईडी कार्ड से विद्यालय में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित होता है। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, मध्याह्न भोजन तथा शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक एवं विद्यालय स्टाफ की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। शशि इस दौरान एआरपी मीनू देवी, मुकेश, यश शर्मा आदि मौजूद रहे।